फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद बहाल हुआ एनएच पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद एनएच-5 पर दौड़े वाहन
विज्ञापन

पूर्वनी के पास भूस्खलन से बाधित हुआ था नेशनल हाईवे
युद्धस्तर पर कार्य कर बीआरओ ने बहाल किया मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूर्वनी झूले के पास दो दिन से बाधित नेशनल हाईवे-5 बुधवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। बार बार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच पांच का पूह और काजा का संपर्क कट गया था। इसी कारण पूह खंड के सैकड़ों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए तीसरे दिन एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
एनएच पांच पर पूर्वनी झूले के पास सोमवार दोपहर को पहाड़ी से चट्टानें खिसकने से वाहनों की रफ्तार थम गई थी। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा, स्पीति और पूह का संपर्क कट गया था। सीमा सड़क संगठन की नौ मशीनों और 100 मजदूरों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 55 मीटर लंबे एनएच पर पड़ी चट्टानों को हटाकर बुधवार को 48 घंटे बाद एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओं से काजा और स्पीति की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। संगठन की मशीनों और मजदूरों ने जान की परवाह किए बगैर एनएच को यातायात के लिए बहाल किया। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा, स्पीति की तरफ से निगम की बसों सहित छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें