फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्याणा चलनैर में सडक के मलवे से दबे लोगों के बगीचे फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मलबे से सेब के बगीचे बर्बाद
विज्ञापन

कोटखाई। ठियोग-हाटकोटी सड़क के विस्तार के समय पहाड़ी से फेंके गए मलबे के कारण लोगों के खेत-बगीचे बर्बाद हो गए हैं। वहीं मलबे से चलनैर और सल्याणा में लोगों की कई बीघा भूमि तबाह हो गई है। बागा गांव निवासी शेर सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, पद्म दास ठाकुर, राजिंद्र ठाकुर, लायक राम ठाकुर, राजीव पांटा ने बताया कि ठियोग-हाटकोटी सड़क बना रही कंपनी ने सड़क का मलवा नीचे की पहाडी व साथ लगते सूखे नालों में गिराया था।
विज्ञापन

बारिश से सारा मलबा लोगों के खेतों और बगीचों में पहुंच गया। इससे सेब के बगीचे पूरे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोग पहले भी इसकी प्रशासन व लोनिवि के पास शिकायत कर चुके लेकिन इस मामले को पहले विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम को मौके पर भेजा जाए। लोगों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें