फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रोहडू आवर आल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू स्कूल रहा ओवर ऑल विजेता
विज्ञापन

जोन की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता संपन्न
उच्च शिक्षा निदेशक ने मेधावियों को नवाजा
रोहड़ू। जोन की छात्रा वर्ग अंडर-19 खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू ओवर ऑल विजेता रहा है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक अमर जीत कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को इनाम बांटे।
इस अवसर पर वालीबॉल मुकाबले में कन्या स्कूल रोहडू प्रथम और कुठाडी घासनी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में मचौती स्कूल प्रथम और बलासा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में कन्या स्कूल रोहडू प्रथम और भलूण स्कूल दूसरे स्थान पर रहा है। बैडमिंटन में ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम कन्या स्कूल रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में ग्लोरी स्कूल प्रथम और कन्या स्कूल रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं एकल गान में कन्या स्कूल रोहड़ू प्रथम और समोली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा है। एकांकी में समोली प्रथम और कन्या स्कूल रोहड़ू दूसरे स्थान पर, भाषण प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रोहड़ू प्रथम और अढाल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा है। वाद्य संगीत में कन्या स्कूल रोहड़ू प्रथम और मार्च पास्ट में भी कन्या स्कूल रोहड़ू प्रथम और ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भी आयोजन कमेटी को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष संघेल, व्यापार मंडल जिला शिमला के प्रधान रोशन बांष्टू, जोल खेल प्रभारी हरनाम फिष्टा, सतीश चौहान, बलबीर चौहान, भगवान दास, अधीक्षक राजेश्वर दत्ता, सतनाम खागटा सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें