फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी, बारिश से शीत लहर तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
जिला किन्नौर में मंगलवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। निचले इलाकों में दिन भर बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के चलते समूचा जिला एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

कल्पा का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला और काजा की तरफ निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही। पथ परिवहन निगम के कार्यवाहक आरएम शमशेर सिंह ने कहा कि दो दिनों तक हुई बारिश से कोई रूट प्रभावित नहीं हुआ है। एनएच समेत ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सुचारु रूप से आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें