फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में हांफी 16 करोड़ की पेयजल योजना

विज्ञापन
inaugration - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की पांच पंचायतों की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाली पेयजल योजना उद्घाटन के कुछ माह बाद ही हांफ गई है। आईपीएच विभाग ने करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सेरीपुल-बाहलीधार उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण बीते वर्ष किया था। आचार संहिता से कुछ माह पूर्व ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पेयजल योजना का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया था। लेकिन उद्घाटन के करीब तीन माह बाद ही पेयजल योजना ने दम तोड़ दिया। दो सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

पेयजल योजना हांफने से हजारों लोगों को पेयजल किल्लत की मार से जूझना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग लोगों को पेयजल मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष अक्तूबर माह में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सेरीपुल-बाहलीधार उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ किया था। इस पेयजल योजना से रामपुर विकास खंड की डंसा, लालसा, कूहल, देवठी और शिंगला पंचायत के हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिली थी। विभिन्न पंचायतों की हजारों की आबादी को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। बीते 15 दिनों से ग्रामीण पेयजल किल्लत की मार झेल रहे हैं। डंसा पंचायत के जगूणी, नोगीधार और सैकड़ों बस्तियों में रोज 50 हजार लीटर पानी की आवश्यकता रहती है। लेकिन विभाग मुश्किल से 10 हजार लीटर पानी ही मुहैया करवा पा रहा है। लेकिन दो सप्ताह से सप्लाई ठप हो गई है। पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के सैन राम, सुरेंद्र सिंह, प्यारे लाल, जिया लाल, राजकुमार, बंसी लाल, छत्र सिंह, दौलत राम, जय सिंह, अजय कुमार, गोवर्धन, जविंद लाल, बीर सिंह, लक्ष्मी चंद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से समय रहते सुचारु पेयजल आपूर्ति देने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे। उधर, आईपीएच सब डिविजन डंसा के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति न मिलने से यह पेयजल योजना ठप पड़ी है। विभाग समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
विद्युत बोर्ड तकलेच के एसडीओ किशोरी लाल ने बताया कि इस पेयजल योजना को नए सिरे से विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने का कार्य चल रहा है, जिस कारण समस्या पेश आ रही है। इस बारे में में आईपीएच विभाग को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें