फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में पूजा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। कॉलेज टिक्कर में रविवार को एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया विशेष रुप से उपस्थित हुए। टिक्कर कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे एथलेटिक्स मीट में कॉलेज के विद्यार्थियों सहित प्राध्यापकों ने भी भाग लिया। एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ पवन कुमार सलारिया ने किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। इसके चलते बैडमिंटन स्पर्धा के छात्रा वर्ग में पूजा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय, छात्र वर्ग में अनिल ने प्रथम तथा मनीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जेवेलिन थ्रो के छात्रा वर्ग में पूजा ने प्रथम, पारुल ने द्वितीय व प्रिया ने तृतीय, छात्र वर्ग में ऋषभ पहले, अनिल दूसरे तथा मनीष तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक स्पर्धा के छात्रा वर्ग में किरण ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय व रुचि ने तृतीय, छात्र वर्ग में ऋषभ पहले, अनिल दूसरे तथा मनीष तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में ज्योति ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय तथा पल्लवी ने तृतीय स्थान झटका। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनिल ने पहला, लक्की ने दूसरा तथा तनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी अपना विशेष महत्व होता है। खेलें हमें विभिन्न परेशानियों, तनावों एवं चिंताओं से मुक्त रखते हैं। इस दौरान प्रवक्ता प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. मनमोहन, प्रो. सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें