फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर-नर्सें कर रहे फार्मासिस्ट का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
तहसील ननखड़ी में लंबे समय से चिकित्सकों और नर्सों को फार्मासिस्ट का काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ननखड़ी में एक सीएचसी और छह पीएचसी हैं, जहां काफी समय से फार्मासिस्टों की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते आए दिन चिकित्सकों को मरीजों को देखने में मुश्किल हो रही है।

भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर शशि भूषण श्याम, कर्म सिंह ठाकुर, प्रेम ठाकुर, संतोष मेहता और योगराज आदि का कहना कि है कि प्रदेश सरकार ननखड़ी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी से करीब डेढ़ साल पहले फार्मासिस्ट का तबादला हुआ था। इसके बाद यहां पर कोई तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं ननखड़ी के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तो कई सालों से फार्मासिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। यहां पर डॉक्टर और नर्सों का फार्मासिस्ट का काम करना पड़ रहा है। यदि इनमें से कोई एक छुट्टी या फिर टूर पर चला जाए तो समस्या और भी बढ़ जाती है। उधर, बीएमओ ननखडी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि ननखड़ी खंड के स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट न होने के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। जल्द यहां के लिए फार्मासिस्टों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें