दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में रविवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के करीब 610 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य दलीप वर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, शतरंज, भाषण और सुलेख प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने छात्रों के बधाई दी और कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे रहना चाहिए। इस मौके पर दलाश पंचायत उपप्रधान सोहनी राम राठी और पोपेंद्र शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद