फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रुसलाह में आग में जले 6 हजार सेब और नाशपाती के पेड़, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
चौपाल के रूसलाह में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण बस्ती और पशुओं को बचाने में रहे सफल
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति की ओर से लगाई गई आग भड़की
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
रुसलाह पंचायत के घीलड़ गांव में भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से लगाई गई यह आग शुक्रवार शाम को भड़क गई और क्षणभर में दूर तक फैल गई। जब तक स्थानीय लोगों को पता चला, तब तक आग ने लोगों के घरों और गोशालाओं को घेर लिया। लोग बस्ती और पशुओं को बचाने में सफल हो गए, लेकिन सेब और नाशपाती के बगीचों को नहीं बचा सके। शनिवार को प्रभावित क्षेत्र के हलका पटवारी, कृषि और बागवानी विभाग के कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। उनकी रिपोर्ट के अनुसार 4 हजार फलदार सेब के पौधे, दो हजार नाशापाती के पौधे और 20 टोली घास की जल गई है। इसमें सबसे ज्यादा घास और सेब के पौधे आशा सूरी पत्नी स्व. रामलाल सूरी के जले हैं। प्रभावित अन्य लोगों की सूची में जगदीश पुत्र मस्तराम खमटा गांव गिल्ड, प्रताप पुत्र ध्यान सिंह, देवेंद्र पुत्र ध्यानसिंह, अमन सूरी पुत्र रामलाल, मंगतराम पुत्र कुंबीया राम, जोगिंद्र पुत्र लच्छी राम, दुला पुत्र कुंभिया राम और नंदराम पुत्र मांठा राम शामिल हैं। इसके अलावा मेलाराम पुत्र राय सिंह, हरिराम पुत्र अतर सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार पुत्र प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश पुत्र मस्तराम, वीरेंद्र पुत्र नंदराम, भूपिंद्र पुत्र मोहर सिंह, मनोज पुत्र सोहन लाल, राजेश पुत्र रोशन लाल, सुनील पुत्र घमा राम शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य रामानंद धनाइक, जिला परिषद सदस्य विमला जमीहान, रूसलाह पंचायत के प्रधान रमेश भीमटा ने प्रभावित परिवारों को सरकार और प्रशासन से शीघ्र मदद की गुहार लगाई है। उधर, एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि तहसीलदार नेरवा को प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। राहत नियमावली के तहत सभी को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

चौपाल के रूसलाह में लगी आग। संवाद

चौपाल के रूसलाह में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें