कोटखाई (रोहड़ू)। देवरी-खनेटी के रिहाली मेले को जिला स्तरीय घोषित करने पर मां देवी नंदन मंदिर कमेटी देवरी-खनेटी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। मां देवी नंदन मंदिर कमेटी देवरी-खनेटी, पंचायत देवरी-खनेटी (शिली) और पराली-बदरूनी के पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दोनों पंचायतों की जनता के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की और आभार जताया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रिहाली मेला देवरी-खनेटी को जिला स्तरीय मेला घोषित होने से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पहचान मिलेगी।