फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रक्तदान शिविर में 58 लोगों ने ली सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। निरमंड में आयोजित रक्तदान शिविर में 58 लोगों ने आजीवन सदस्यता ली। बूढ़ी दिवाली मेला निरमंड के अंतिम दिन रेडक्रॉस यूनिट निरमंड ने रक्तदान शिविर लगाया था, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम मनमोहन सिंह ने की। शिविर में तीस यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दो सदस्यों ने रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता हासिल की। कुल 6544 रुपये रेड क्रॉस के सहायतार्थ दान राशि प्राप्त की गई। एसडीएम ने कहा कि रेडक्रॉस यूनिट निरमंड ने लगातार दूसरे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन निरमंड में किया गया। इसमें कुल 58 लोगों ने आजीवन सदस्यता हासिल की है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस यूनिट निरमंड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के मार्गदर्शन में लगातार आपदा से प्रभावित गरीब और असहाय लोगों को सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस के लिए अधिक से अधिक दान देकर पुण्य कमाने का आह्वान किया। इस दौरान डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ, बीएमओ निरमंड डॉ. संजय आनंद, नायब तहसीलदार निरमंड, तहसील कल्याण अधिकारी निरमंड, कोषाधिकारी निरमंड, अध्यक्षता नगर पंचायत निरमंड और रेडक्रॉस यूनिट निरमंड से जुड़े कई आजीवन सदस्य उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें