फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड कस्बे में लगेंगी 500 स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
2024 के अंत तक लक्ष्य किया जाएगा पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,

निरमंड ( कुल्लू)। करीब तीन साल पूर्व अस्तित्व में आई नगर पंचायत निरमंड की गलियां 500 स्ट्रीट लाइटों से जगमगा उठेंगी। नगर पंचायत निरमंड ने 2024 के अंत तक 500 स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य जल्द पूरा होने वाला है। नगर पंचायत निरमंड के सचिव हरिचंद शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत निरमंड ने अभी तक विभिन्न चरणों में नगर पंचायत के सातों वार्डों में 450 स्ट्रीट लाइटें लगा दी हैं, जबकि 50 स्ट्रीट लाइटें इसी माह के अंत तक लगाने का लक्ष्य रखा है। नगर पंचायत निरमंड के सचिव हरिचंद शर्मा ने बताया कि पूर्व में अंधेरे में डूबी छोटी काशी निरमंड की गलियों को अंधेरे से उजाले में बदलने पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। निरमंड में कुछ स्थानों पर करीब 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जबकि बाकी इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइटें हैं। अप्रैल 2021 में नगर पंचायत बनने से पूर्व पंचायतों में बंटे निरमंड कस्बे में कुल मिलाकर 30 स्ट्रीट लाइटें ही थीं। इस कारण कस्बे के लोगों को रात को गलियों से गुजरना मुश्किल होता था, लेकिन अब हर गली, हर मोड़ पर स्ट्रीट लाइट लग जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें