फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में दंत चिकित्सा शिविर में 55 बच्चों का किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमडेंट फाउंडेशन ने समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के साथ मिलकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कल्पा में तीन दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया। यह शिविर स्माइलिंग स्कूल प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया। शिविर में 55 बच्चों का उपचार किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आदित्य वोहरा ने बच्चों को दंत स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी और दांतों की देखभाल की जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान उप निदेशक किन्नौर अरुण गौतम और उप निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें