फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रीता बादल के सिर सजेगा नप अध्यक्ष का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
रीता को नप अध्यक्ष बनाने की तैयारियां
विज्ञापन

नप चुनाव के समय रीता और मीना थीं प्रमुख दावेदार
रामपुर नप में नौ पार्षदों में सात कांग्रेस के एक भाजपा का
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष पद की कुर्सी जाने के बाद वार्ड नंबर सात खोपड़ी की पार्षद रीता बादल को नप अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पूर्व वर्तमान अध्यक्ष मीना कुमारी को नप अपना बहुमत साबित करना होगा। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के समय रीता बादल को दरकिनार कर मीना कुमारी को अध्यक्ष चुना गया था।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद कांग्रेस से नाराज पार्षद रीता बादल ने भाजपा से नजदीकियां बढ़ा लीं थी, लेकिन अब नाराज पार्षद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हालांकि बादल ने भाजपा में सदस्यता ग्रहण नहीं की है और वह कांग्रेस पार्टी की पूर्व में सदस्य रही हैं। अध्यक्ष पद के निष्कासन के बाद रीता बादल रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगी। नगर परिषद रामपुर के नौ वार्ड हैं, जिनमें से सात पार्षद कांग्रेस समर्थित हैं। नप में केवल एकमात्र ही भाजपा पार्षद काबिज है। वर्तमान नप अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर नप के सात पार्षदों ने नाराजगी जताई है और इन नाखुश पार्षदों ने अध्यक्ष को नप से बाहर निकालने का रास्ता तैयार कर लिया है। वार्ड सात की पार्षद रीता बादल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनका कोई वास्ता नहीं है। उनकी आस्था शुरू से ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़ी है और हमेशा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें