प्रभुदयाल चौहान को सौंपा अध्यक्ष पद
विद्या ठाकुर बनीं ग्रामीण विकास विभाग एकता मंच की संरक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। ग्रामीण विकास विभाग एकता मंच बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आनी कुमारी विद्या ठाकुर ने की। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मंच की नई कार्यकारिणी में विकास खंड कार्यालय आनी के अधीक्षक प्रभुदयाल चौहान को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया।
वहीं खंड विकास अधिकारी कुमारी विद्या ठाकुर को संरक्षक की कमान सौंपी गई। इसके अलावा वरिष्ठ पलेखा सहायक लाल सिंह, अंजना शर्मा को मुख्य सलाहकार, ग्राम रोजगार सेवक बालकृष्ण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय शर्मा, अरुणा महंत, नरेश वरिष्ठ उप प्रधान, माठु राम महासचिव, ओमप्रकाश प्रेस सचिव, चमन कोषाध्यक्ष, मस्त राम, राज कुमार और विनोद कटोच को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कपूर, सतीश ठाकुर, शेर सिंह, राजेंद्र, सुरेश, केशव राम और रोशन लाल को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान प्रभुदयाल चौहान ने कहा कि नई कार्यकारिणी सबको साथ लेकर काम करेगी। अभी खंड स्तर पर समितियां बनाने का कार्य चला है। उसके बाद राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के माध्यम विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।