फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन को लेकर लोक निर्माण विभाग सड़कों को करें दुरूस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ठप पड़े विकास कार्यों पर की चर्चा
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
स्थानीय विधायक नंदलाल ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में रामपुर में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और रोष जताया गया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट ही नहीं है। बैठक परिधि गृह में वीरवार को सतीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्थानीय विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आईपीएच, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभाग में विकास के लिए बजट का प्रावधान तक नहीं हो पा रहा है। जिससे विकास कार्य रूके पड़े हैं। उन्होंने आने वाले सेब सीजन को लेकर लोक निर्माण विभाग से सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नंदलाल ने कहा कि अभी नए अध्यक्ष संबंधी अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन अगली बैठक उनकी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में 13 जुलाई को ठियोग में होने वाली रैली को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया कि इस दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में जाएंगे और प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। बैठक में जेएल डमालू, डॉ केदार, ज्ञान मेहता, खेलचंद नेगी, अनिरुद्ध बिष्ट, त्रिलोक भलूनी, सतीश शर्मा, लालचंद, राजेश लारजू, पूज्य देव, कृष्ण गोपाल, जसवीर ठाकुर, राकेश गुप्ता, आत्माराम, राजीव, बहादुर सिंह, मोहनलाल, सरोजनी, इंदु, राधा चौहान, दिवान लक्टू, देवेंद्र, विशेषर लाल, जगत भंडारी, कलम सिंह, और अंकुर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें