फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग केे साथ लगते करगोली नाला के पास बुधवार देर शाम को एक पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर एचपी 62बी 0913 बुधवार रात करीब 8:30 बजे करगोली नाला के पास सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार रति राम (45) पुत्र कांशी राम गांव मलेची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रति राम अपने घर जा रहा था लेकिन घर से कुछ ही दूर पहले हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, गाड़ी सड़क से करीब दस फीट नीचे गिरी लेकिन सिर में चोट के कारण रति राम की मृत्यु हो गई। डीएसपी राम लाल बंसल ने बताया कि पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने की बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें