अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। धारगौरा में आयोजित प्राथमिक शिक्षा खंड सराहन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधान सुशीला गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई। 12 से 15 जून तक चली इस प्रतियोगिता में करीब 600 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। सराहन पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता में लगातार पांचवीं बार ओवरआल चैंपियन का खिताब जीतीा। लड़कों में मिडल स्कूल करतोट का हरि और लड़कियों में डीपीएस झाकड़ी की दीपाली श्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में वॉलीबाल में एसपीएस सराहन ने पहला, हाई स्कूल शाहधार ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में जेपीएस ज्यूरी ने पहला और एसपीएस झाकड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोफदा ने पहला और एसपीएस सराहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में एसपीएस झाकड़ी ने पहला और मिडल स्कूल माघरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में वॉलीबाल में मझेवली ने पहला स्थान, एसपीएस सराहन ने दूसरा, कबड्डी में एसपीएस डोबी ने पहला और सीनियर सेकेंडरी स्कूल काओबिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोफदा ने पहला और एनपीएस सराहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में एसपीएस सराहन ने पहला और एसपीएस डोबी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में मार्चपास्ट में सीनियर सेकेंडरी स्कूल झाकड़ी ने पहला हासिल किया। मुख्यातिथि प्रधान सुशीला गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन को दस हजार की सहयोग राशि भी दी। इस दौरान खेल प्रभारी हरि चौहान, उप प्रधान विनोद चौहान, सुनील, पप्पू चौहान, शिव दीप, बबलू नेगी, देवी सिंह ठाकुर, केबी ठाकुर आदि मौजूद रहे।