अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में आयोजित मिस रोहड़ू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस रोहड़ू का ताज जुब्बल के कठासू गांव की कृतिका के सिर पर सजा। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न चरणों में आयोजित स्पर्धा में कठासू की कृतिका को मिस रोहड़ू चुना गया।
रोहड़ू की अनुष्का को प्रथम, रोहड़ू की ही रचना को द्वितीय विजेता चुना। रोहड़ू की एश्वर्या को मिस पर्सनैलिटी, खशकंडी की आरुषी को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। स्पर्धा में जज की भूमिका मिस हिमाचल दिव्या नेगी, करुणा वर्मा, सीमा कॉलेज के प्रवक्ता प्रो. बीएस पिरटा, प्रवक्ता पूजा दुल्टा, शेर सिंह राठौर ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में खाद्य निरीक्षक लीली ठाकुर दाउटू, नापतोल निरीक्षक पूजा का विशेष सहयोग रहा है। मेले के समापन पर विजेताओं को शिक्षा मंत्री सुरेश भारदाज ने पुरस्कृत किया।