फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के चार स्कूली बसें कीं जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
आरटीओ रामपुर ने किन्नौर और रामपुर क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों पर नकेल कसी है। बीते 11 से 21 अप्रैल तक आरटीओ ने कुल 41 वाहनों के चालान किए हैं। आरटीओ की इस कार्रवाई के बाद अब वाहन चालकों में हड़कंप है। इसके अलावा रामपुर के प्रतिष्ठित स्कूलों के वाहन बिना परमिट, रजिस्ट्रेशन, ओवरलोडिंग, सेफ्टी गार्ड, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर चल रहे हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस, सिग्मा और स्प्रिंगडेल स्कूल में लगे चार वाहनों को आरटीओ रामपुर ने जब्त किया है।
विज्ञापन

आरटीओ रामपुर कृष्णा नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 23 से 30 अप्रैल तक क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे स्कूलों में तैनात किए गए वाहन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आरटीओ रामपुर कृष्णा नेगी ने बताया कि किन्नौर और रामपुर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखने वाले वाहनों से 74 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा बिना परमिट और रजिस्ट्रेशन के दौड़ रही चार स्कूली बसों को जब्त किया गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों से सुप्रीम कोर्ट आदेश की पालना करने का आह्वान किया है। आरटीओ ने चेताया है कि बिना परमिट और रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को खड़ा रखें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौर रहे कि कांगड़ा जिले के नूरपुर में पेश आए स्कूल बस हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने स्कूलों में चल रहे वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग और उपमंडल प्रशासन ने इन निर्देशों की पालना करते हुए वाहनों की जांच करने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें