रामपुर बुशहर।
प्रदेश सरकार के शासन में कानून व्यवस्था चरमराने से आए दिन राज्य में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया है। यह बात रामपुर के चाटी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में एसएफआई के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश ने कही। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि रूसा सिस्टम को बंद और एससीए चुनाव को बहाल किया जाए।
एसएफआई रामपुर कमेटी का दूसरा सम्मेलन चाटी में हुआ। इसमें पांच इकाइयों के 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। किसान सभा के सचिव प्रेम कायथ ने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमराने और किसानों की दुर्दशा के लिए सरकारें जिम्मेदार हैं। सम्मेलन में 19 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सात सदस्य सचिवालय के चयनित किए। सचिवालय में जवाल झेकटा को प्रधान, सचिव विक्रम राज, सचिव नेहा, उप प्रधान पुष्पा, महासचिव रवि, स्वीटी, सचिव राहुल को बनाया गया।