फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घर खाक 165 मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल डोडरा क्वार के तहत डोडरा गांव के साथ दोगरी में आग लगने से पांच घर और 165 मवेशी जिंदा जल गए। हादसे की रात यहां पर रहने वाले सभी परिवार डोडरा गांव में आयोजित मेले में गए थे। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। लोगों को हादसे की जानकारी शनिवार सुबह मिली। घरों में आग रात को करीब डेढ़ बजे के बाद लगी। उस समय आसपास रहने वाले लोग भी सो रहे थे। हालांकि, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रात के समय आग लगने का किसी को पता नहीं चल सका। ऐसे में आग बुझाने के लिए कोई नहीं आ सका। साथ ही दमकल वाहन को भी नहीं बुलाया जा सका। आग से पांच परिवार के आठ कमरे, दो रसोई घर, एक अनाज का कुठार और सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से शिशु पाल पुत्र अमर सिंह की 25 भेड़ व बकरियां समेत घर, वीर सिंह की 15 भेड़-बकरियां और घर, श्रवण कुमार पुत्र भवानी सिंह की 40 भेड़-बकरियां, दो गाय एक बैल तथा विदेश कुमार की 45 भेड़-बकरियां, दो बैल-एक गाय, एक बछड़ा और घर, जोगेंदर सिंह की 30 भेड़-बकरियां, एक गाय, एक बैल एक बछड़ी व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
लोगों को घटना का पता सुबह चला जब वह डोडरा गांव से वापस घर पहुंचे। सूचना के बाद क्वार चौकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सूचना के बाद डोडरा क्वार के कार्यकारी एवं रोहड़ू के एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर नायब तहसीलदार डोडरा क्वार ने दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें