फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलरक्षकों के लिए बनाएं स्थायी नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश की पंचायत में रखे गए जलरक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। प्रदेश जलरक्षक यूनियन का कहना है कि राज्य भर के करीब 6300 जलरक्षकों का भविष्य अंधकारमय है। प्रदेश की पंचायतों में वर्ष 2006-07 से जलरक्षक सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन उनके लिए अभी तक सरकार ने कोई ठोस नीति नहीं बनाई है।
विज्ञापन

जलरक्षकों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भाजपा नेता पीएस द्रैक से रामपुर में मिला। जलरक्षकों ने उनको ज्ञापन भी सौंपा। द्रैक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों को सरकार से उठाया जाएगा, ताकि उनके साथ न्याय हो सके। मांग की कि उनको आईपीएच विभाग के अधीन लाया जाए। कर्मचारियों की तरह उनको भी निर्धारित अवधि के बाद रेगुलर किया जा सके। पांच साल पूरा कर चुके जलरक्षकों को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बनाया जाए। यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जलरक्षकों का वेतन खातों में डाला जाए। इस दौरान भाग चंद, धर्मपाल मल्होत्रा, राज कुमार, सत्या देवी, यशवंत, प्रवीन, अरविंद, मुकुंद लाल, जोवन दास, हरबंस कुमार, साहिल, केदार सिंह, भजन दास, राज कमल सहित कई अन्य जलरक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें