फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे करें सड़क बहाल, चार दिन ट्रैफिक रखें बंद

विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। वजीर बावड़ी निरमंड सड़क की वीरवार को चंडीगढ़ से आए भूवैज्ञानिकों की टीम ने पहाड़ और मार्ग की सुरक्षा का जायजा लिया। टीम ने लोक निर्माण विभाग को धीमी गति से सड़क को बहाल करने और अगले तीन-चार दिनों तक सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को बंद रखने की सलाह दी है। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार से सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

निरमंड विकास खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को अगले चार दिनों तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। इन लोगों को वाया बायल-दत्तनगर होकर रामपुर पहुंचना पड़ेगा। टीम ने विभाग को आगामी चार दिनों तक निरीक्षण करने के बाद ही यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। टीम ने सुरक्षा के लिहाज से विभाग को समय-समय पर पहाड़ी का निरीक्षण करने को भी कहा है। लोक निर्माण विभाग ने वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने दो जेसीबी और करीब 30 मजदूर सड़क की बहाली के लिए तैनात कर दिए हैं। विभाग जल्द ही सड़क की सुरक्षा रिपोर्ट डीसी कुल्लू को सौंपेगा। गौर रहे कि पिछले शनिवार को सड़क पर चट्टानें गिरने से छह लोगों के दबने से मौत हो गई थी। उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की टीम ने वीरवार को मौके पर आकर सड़क पर सुरक्षा का जायजा लिया और जल्द ही वे इसकी रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे। टीम ने विभाग को अगले तीन-चार दिन तक निरीक्षण करने के साथ-साथ धीमी गति से सड़क को बहाल करने की बात कही है। विभाग ने सड़क बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें