फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले में नहीं दिखी खास रौनक

विज्ञापन
खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के दूसरे दिन रविवार को खास रौनक नहीं रही। मेला मैदान में दुकानें सज गई हैं। लेकिन एनएच किनारे लगने वाली दुकानों में इस वर्ष भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका एक कारण एनएच पर लगने वाली दुकानों से अधिक रेट वसूलना भी माना जा रहा है। मेले में आए करीब चार दर्जन व्यापारियों ने स्टॉलों के अधिक रेट होने के चलते दुकानें नहीं लगाई। हालांकि कुछ व्यापारियों ने अब स्टॉल के दामों को लेकर संतोष जताया है। हर वर्ष लवी मेले में एनएच पांच पुराने बस अड्डे से लेकर मेला मैदान तक सड़क किनारे व्यापारी अपनी दुकानें सजाते हैं। मेले में व्यापारियों से बीते वर्षों के मुकाबले स्टॉल के अधिक रेट वसूले गए हैं। मेले में कालका से पहुंची रेवा का कहना है कि वह बीते 50 वर्ष से लवी मेले में व्यापार करने पहुंचती है। उनसे इस वर्ष तीन स्टॉलों के 24 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं, जो बीते वर्ष के मुकाबले काफी अधिक है। उन्होंने अगले वर्ष से लवी मेले में आने से तौबा करने की बात भी कही। कालका से ही पहुंचे व्यापारी मनोज का कहना है कि स्टॉलों के अधिक रेट होने के कारण कई व्यापारी बिना कारोबार किए लौट चुके हैं। उन्होंने मेला कमेटी से स्टॉलों के उचित दाम वसूलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें