रामपुर बुशहर। छैला के रिंटू जसवाल का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। रिंटू बीते तीन वर्षों से दिव्यांग क्रिकेट टीम में रहकर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। हिमाचल दिव्यांग टीम में रिंटू जसवाल दो बार नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुका और वे शिमला टीम का कप्तान रह चुका है। रिंटू बीते कई वर्षों से अपनी टीम के लिए बतौर ऑल राउंडर खेल रहा है। रिंटू के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने आने वाले 14 नवंबर को रिंटू का टीवी सेलिब्रिटी के साथ होने वाले क्रिकेट मैच के लिए चयन किया है। यह मैच गोरेगांव स्पोर्ट्स मैदान मुंबई में खेला जाएगा। रिंटू ने चयन के बाद खुशी जाहिर की है। साथ ही चयनकर्ताओं का आभार जताया।