फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर, ठियोग से पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 70,901 वोटर प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इनमें 36500 पुरुष और 34121 महिला मतदाता हैं। वर्तमान में रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 38 पंचायतों में विभिन्न दलों के प्रत्याशी और कांग्रेस के बागी सिंघी राम पसीना बहाएंगे। रामपुर में कुल 21 और ननखड़ी में 17 पंचायतें हैं।
नामांकन पत्र वापस लेने के आखिरी दिन पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इनमें कांग्रेस के नंद लाल, भाजपा-प्रेम सिंह द्रैक, माकपा-विवेक कश्यप, बसपा-सुरेश सिंह सैनी और आजाद उम्मीदवार के रूप में सिंघी राम चुनावी दंगल में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भी पांच उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरे हैं। ठियोग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राकेश वर्मा, कांग्रेस के दीपक राठौर, माकपा से राकेश सिंघा के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी रोशन और देवी राम भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं। ठियोग विधानसभा सीट से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स ने भी ठियोग सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकनपत्र भरा था। छंटनी के दौरान स्टोक्स का नामांकन पत्र रद हो गया। इस तरह से अब दीपक राठौर ही ठियोग से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें