नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के एडशी में कई लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई बागवानों के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के हुकुम चंद के घर को भी भारी क्षति हुई है। भूस्खलन से घर क्षतिग्रस्त हो गया है और दरारें आ गई हैं। सोमवार को बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के सचिव पवनेश ठाकुर, बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के सदस्य कुकू ठाकुर और संदेश शर्मा ने स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पीड़ित परिवार को 5,100 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। संवाद