फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में साक्षी जिष्टु, पोस्टर मेकिंग में मीनाक्षी रहीं प्रथम

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में रोवर एवं रेंजर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की रोवर एवं रेंजर इकाई ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में आठ-आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता ने साक्षी जिष्टु प्रथम स्थान रहीं। बुष्यंत ने द्वितीय और सनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम रहीं। आदिति द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भूगोल विभाग से रितिका, आंचल और कशिश ने प्रथम स्थान हासिल किया। गणित विभाग से गोपाल, प्रवीण और डोला राम ने द्वितीय स्थान पाया। रोवर एवं रेंजर से आशीष, आर्यन और साहिल सहगल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सतपाल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. नोरबु जांगमो और प्रो. प्रियंका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान कॉलेज के उपप्राचार्य डाॅ. विद्या बंधु नेगी, डाॅ. टीडी वर्मा, डॉ. अनुराधा कनैन और डाॅ. आशा गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें