रामपुर बुशहर। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काट कर शिविर का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। मुख्यातिथि ने शिविर के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल को बधाई दी।
क्लब के प्रधान आनंद कौशल ने बताया कि यह युवक मंडल का पहला रक्तदान शिविर है। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने रक्तदान में सहयोग के लिए डॉ. हिमानी चिकित्सा अधिकारी, दिनेश कुमार, संदीपना स्टाफ नर्स, नंद लाल समेत लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान रामपुर भाजपा मंडल में महिला अध्यक्ष बिशना भंडारी, नीना शर्मा, चिंता देवी, दीपक बिष्ट, बाबू राम, अशोक कुमार, देवी दयाल, संतोष डोगरा, कपिला ठाकुर, रीता जोशी और युवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद