फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रगतिनगर पॉलिटेक्निक में कैंपस प्लेसमेंट 48 छात्रों ने लिया भाग

विज्ञापन
प्रगतिनगर में कैपस प्लेस्मेंट के दौरान चयनकर्ता, छात्र एवं शिक्षक। स्रोत: संस्थान प्रबंधन 
विज्ञापन
कई प्रशिक्षुओं का कंपनियों में हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। प्रगतिनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर अनिल कुमार सेन ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया से पहले सभी विद्यार्थियों का ऑनलाइन मॉक टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किया गया, जिससे उन्हें बेहतर तैयारी का अवसर मिला। प्लेसमेंट के परिणामों में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर के छात्र पियूष मेहता का चयन टीवीएस में 3.80 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। अक्षित कुमार को सुजुकी मोटर्स में 3.60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली। इसके अलावा मेकेनिकल शाखा के 16 छात्रों का चयन कृष्णा मारुति में हुआ। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 23 और इलेक्ट्रॉनिक्स के 6 विद्यार्थियों का भी विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर अनिल कुमार रावल ने सभी चयनित विद्यार्थियों और टीपीओ सेल को बधाई दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेकेनिकल ब्रांच के छात्र साहिल रांटा का चयन मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में पांच लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार, प्रिंसिपल इंजीनियर अनिल कुमार रावल, इंजीनियर अनिल सेन (मेकेनिकल), इंजीनियर वेद प्रकाश ( एचओडी इलेक्ट्रिकल), इंजीनियर संदीप खिमटा ( एचओडी कंप्यूटर इंजीनियरिंग) और इंजीनियर मुकेश चौहान (एचओडी इलेक्ट्रॉनिक्स) ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। साथ ही उन्हें ज्वाइंनिंग लेटर भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें