कुमारसैन में आयोजित जिला महासू अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्
जिला महासू एससी मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में कई मुद्दों पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। जिला महासू अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक जिला अध्यक्ष विकेश जिंटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश एससी मोर्चा के महामंत्री मोहन भारती ने कहा कि एससी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसे जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं। संगठन की मजबूती ही चुनावों में सफलता की कुंजी है।अजय श्याम ने कहा कि ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को और सुदृढ़ करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर ही आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। प्रदेश प्रवक्ता सतीश हेमंटा ने भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में एससी मोर्चा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर उर्मिला डोगरा, कैलाश चौहान और मोती लाल सहित अन्य मौजूद रहे।