फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 47 प्रतिशत हो चुकी है जमीन की ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में आठ दिनों में तीनों ब्लॉकों में 47 प्रतिशत जमीन की ई-केवाईसी का काम हो चुका है। राजस्व विभाग के मंत्री जगत सिंह नेगी के विधानसभा क्षेत्र में यह प्रक्रिया हिमाचल के 12 जिलों में तीसरे स्थान पर पहुंची है। किन्नौर में 660 राजस्व संप्रदा पंजीकृत हैं। इसमें 221 गांवों में जमीन की ई-केवाईसी की प्रक्रिया होनी है। किन्नौर के विभिन्न पटवारखाने में ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक किन्नौर में 33990 खाता जमाबंदी होने पर 65693 कुल स्वामित्व मौजूद हैं। किनौर में अभी तक तीनों ब्लॉकों की जमीन की ई-केवाईसी 16,374 हो चुकी है। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के तीनों ब्लॉकों में अभी तक 47 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें