रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नशा तस्करों की हौसले बुलंद हैं। नशे के सौदागरों पर रोजाना कार्रवाई के बावजूद आए दिन नशा पकड़ा जा रहा है। मंगलवार देर शाम को भी पुलिस की टीम ने रामपुर उपमंडल के रत्तनपुर में एक व्यक्ति को 43.45 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस की टीम रत्तनपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। जैसे ही व्यक्ति ने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उससे पूछताछ की तो व्यक्ति से 43.45 ग्राम चरस बरामद हुई।
उक्त व्यक्ति की पहचान चेत राम, पुत्र स्वर्गीय लोंगू राम, गांव कारला, डाकघर डोगरी, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।