शिक्षकों ने बच्चों के लिए पेश किए कार्यक्रम
सरस्वती नगर स्कूल सावड़ा में बाल दिवस की धूम
जुब्बल। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर सावड़ा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने किया। इस कार्यक्रम में अध्यापकों की ओर से छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय के अध्यापकों की ओर से प्रात:कालीन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रसायन शास्त्र के प्राध्यापक पूर्णेश शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। महिला अध्यापकों द्वारा प्रार्थना का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग से महिला अध्यापकों द्वारा छात्रों के लिए रंगारंग कार्यक्रम के रूप में नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ वर्ग की महिला अध्यापिकाओं द्वारा ‘आज समय की मांग पर’ समूह गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों हेतु म्यूजिकल चेयर इत्यादि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रूप में शिक्षकों ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने अपने संबोधन में छात्रों को बाल दिवस की शुुभकामनाएं दीं।