फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज के बॉक्सरों ने फिर लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग में दो स्वर्ण, एक
विज्ञापन

रजत, तीन कांस्य पदक जीते
रामपुर कॉलेज के बॉक्सरों ने फिर लहराया अपना परचम
पुरुष वर्ग में 37 कॉलेजों के 172 खिलाड़ियों ने लिया भाग
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के बॉक्सरों ने खेल स्पर्धाओं में अपना विजय रथ आगे बढ़ाते हुए सुन्नी में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाई है। अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रामपुर कॉलेज के बॉक्सरों ने दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

सुन्नी में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में रामपुर कॉलेज के छात्र जितेंद्र ठाकुर ने 56 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, चंद्रमोहन ने 64 किलो वर्ग और मंजीत धारी ने 52 किलो वर्ग में रजत जीता। वहीं अजय कुमार ने 49 किलो वर्ग, तिलक राज ने 75 और सुमित शर्मा ने 91 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 37 कॉलेजों के 172 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में 24 कॉलेजों की 94 बॉक्सरों ने भाग लिया। इसमें रामपुर महिला वर्ग ने गोल्ड मेडल जीता। सोमवार को विजेता खिलाड़ियों के दल का कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। वहीं विजेता प्रतिभागियों ने अपनी जीत का श्रेय डॉ. विद्या बंधु नेगी, प्रोफेसर तेनजिन, प्रोफेसर सतपाल और शम्मी नेगी को दिया है। इस अवसर पर डॉ. एलएस वर्मा, डॉ. पुष्पा नेगी, डॉ. कार्तिक चौहान, डॉ. तेंजिन नेगी, धर्मपाल, जितेंद्र ठाकुर, चंद्रपाल और मोनिका नेगी सहित विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें