फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुशपालक को तेज रफ्तार वाहन से मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोगली मेें तेज रफ्तार वाहन की
विज्ञापन

टक्कर से पशुपालक की मौत
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नोगली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार जीप ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। आईजीएमसी शिमला ले जाते समय घायल ने कुमारसैन में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब एक बजे नोगली के समीप किश्ती प्वाइंट पर युसूफ, पुत्र नूरदीन, निवासी बतूना, नोगली अपने भाई सुलेमान के साथ पशुओं को लेकर नोगली की ओर जा रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार जीप ने सुलेमान को जोरदार टक्कर मार दी और जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सुलेमान को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन कुमारसैन के पास पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने फरार हुए जीप चालक प्रदीप कुमार, पुत्र बालानंद, गांव बाहली, रामपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस उससे हादसे की पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पशुपालक को टक्कर मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 304ए, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें