अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राज्य सहकारी बैंक की किन्नौर सीट से पीतांबर दास नेगी निर्विरोध निदेशक चुने गए। पीतंबर दास नेगी लगातार तीसरी बार राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पद पर चुने गए है। इस नियुुक्ति को लेकर मंगलवार को किन्नौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी रही। कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ बाजार में विजय रैली निकाल कर खुशी जताई। विजय रैली रिकांगपिओ बाजार से होती हई पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंची। विधायक जगत सिंह नेगी विधायक, जिला कांग्रेस पार्टी ने पीतांबर दास नेगी को बधाई दी। विधायक जगत सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस समर्थित पीतांबर दास नेगी को निर्विरोध राज्य सहकारी बैंक का निदेशक चुने जाने पर खुशी जताई। कहा कि इस सीट पर भाजपा अपना उम्मीदवार तक मैदान में नहीं उतार पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने इस सीट पर हो रहे चुनाव को स्थगित करने के लिए कोर्ट तक का सहारा लिया। बावजूद इसके पीतांबर दास नेगी राज्य सहकारी बैंक के निदेशक चुने गए। निदेशक पीतांबर दास नेगी ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस को दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, किन्नौर फेडरेशन के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हिम्मत नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, पार्टी के कई कार्यकर्ता, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।