फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 15 तक बढ़ाई धारा 144 की अवधि

विज्ञापन
police cartoon
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

सुर्खियों में छाए ठियोग उपमंडल के बलग गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति का माहौल है। एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने बलग गांव में धारा 144 की अवधि को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। फिलहाल, बलग में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है और प्रशासन स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि ठियोग पुलिस ने छैला कैंची, नेरिपुल, टियाली और अन्य रास्तों पर भी अपने कर्मचारी तैनात किए हुए हैं, जो वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं। मामला गर्माने के बाद बलग पहुंचने वाले लोगों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। ठियोग के एसडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि बलग में स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ने एहतियातन धारा 144 की अवधि को 15 अप्रैल तक बढ़ाया है। उन्होंने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें