फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जमीन पर पड़ी रही टूटी एचटी लाइन, तीन कुत्ते आए चपेट में

विज्ञापन
एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
चंद्रनाहन पब्लिक स्कूल रोहड़ू के पास शनिवार रात बिजली की एचटी लाइन टूट गई। रात भर टूटी हुई लाइन में हाई वोल्टेज रही। सुबह समय पर पता लगने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हाई वोल्टेज लाइन टूटने से स्कूल का वाईफाई सिस्टम भी खराब रहा। लाइन में करंट इतना तेज था कि इसकी चपेट में आने से तीन लोग मर गए।
विज्ञापन

चंद्रनाहन पब्लिक स्कूल रोहड़ू की प्रधानाचार्य कीर्ति ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। पहले भी दो बार एचटी लाइन टूटी है। इससे बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। उधर, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि रात को एचटी लाइन के पोल को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे एचटी लाइन पर प्रेशर आया तथा लाइन टूट गई। उन्होंने बताया कि लाइन को जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें