फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसी महिला की मदद को आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की दलाश पंचायत के गोहान गांव में बीते मंगलवार को जंगल में फैली आग पर काबू पाने के दौरान झुलसी ओलवा गांव की गीता देवी (33) पत्नी नरेश कुमार को आईजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जिंदगी और मौत से जूझ रही दो छोटी-छोटी बच्चियों की मां का इलाज करवाने के लिए आनी की सचेत संस्था समेत कई लोग आगे आए हैं।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान और प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था के सदस्यों स्वरूप ठाकुर, गुड्डू ब्रह्मचारी, गौरव मल्होत्रा, चमन शर्मा, लाल सिंह, दिवेन, सेना ठाकुर, दिवान चंद, अनूप शर्मा, प्रवीण चौहान, पंकज आदि ने सोशल मीडिया से भी अन्य लोगों को मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया था। इसके बाद बाहरी जिलों, राज्यों और यहां तक कि विदेशों में रह रहे आनी विस क्षेत्र के लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाया है। संस्था की अपील पर डीसी कुल्लू यूनुस ने तुरंत संस्था से संपर्क कर महिला की पूरी डिटेल मांगी। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह ने भी संस्था को आश्वासन दिया है कि महिला के इलाज में सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें