फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही गृह क्षेत्र में गिरा रोहित का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल (रोहड़ू)। कांग्रेस का जुब्बल-कोटखाई की हाट सीट पर फिर से जीत हासिल करने का सपना टूट गया है। सीपीएस रोहित ठाकुर को उन्हीं के गृह क्षेत्र में मुंह की खानी पड़ी है। रोहित ठाकुर का गढ़ माने जाने वाले उनके गृह क्षेत्र जुब्बल में ही भाजपा ने जमकर सेंधमारी की है।
विज्ञापन

जुब्बल रोहित ठाकुर का गृह क्षेत्र है। इसे रोहित ठाकुर का गढ़ जाना जाता रहा है। इस बार चुनाव में भाजपा ने यहां से काफी बहुमत लिया। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार रोहित ठाकुर का ग्राफ अपने गृह क्षेत्र में ही घटकर आधा रह गया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जुब्बल के 53 पोलिंग बूथों से रोहित ठाकुर को 14200 मत प्राप्त हुए थे, जबकि नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र बरागटा को मात्र 6200 मत मिले थे। रोहित ठाकुर को 8000 मतों की बढ़त अपने गृह क्षेत्र जुब्बल से ही मिली थी। इन चुनावों में भी कांग्रेस जुब्बल से अपने वोट बैंक को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही थी। लेकिन जुब्बल ने कांग्रेस को करारा झटका दिया। इस बार जुब्बल के 53 पोलिंग बूथों पर रोहित ठाकुर को कुल 12777 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेंद्र बरागटा ने 8744 मत लिए। ऐसे में रोहित ठाकुर अपने गृह क्षेत्र से मात्र 4033 मत अधिक ले सके। इसका सीधा लाभ भाजपा को हुआ। वर्ष 2012 में जुब्बल के 53 पोलिंग बूथों में से मात्र एक पोलिंग बूथ पर भाजपा की बढ़त थी, जबकि इन चुनावों में छह बूथों पर भाजपा की बढ़त रही। अधिकांश पोलिंग बूथों पर कांग्रेस व भाजपा में मार्जन काफी कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें