फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहल नहीं आ रही सरकारी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। बीते करीब 20 दिनों से चिड़गांव तहसील के दूरदराज गांव रोहल में परिवहन निगम की चंडीगढ़ जाने वाली बस नहीं पहुंच रही है। बस न चलने के कारण गांव के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम से रोहल के लिए बस को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस शाम के समय रोहल गांव पहुंचती थी। सुबह पौने आठ बजे बस रोहल से चंडीगढ़ के लिए चलती थी। इस बस से गांव के कर्मचारी चिड़गांव, रोहड़ू आवाजाही करते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी भी इससे स्कूल जाते हैं। लेकिन बीते करीब 20 दिनों से बस सेवा बंद है। ग्रामवासी अजय बरवाल, शमशेर सिंह, हिंगोडी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार, जगदीश चंद, अजय बहादुर, सुदेश कुमार, इंद्र बहादुर, ईश्वर दास ने बताया कि बस न चलने से छात्रों को गौंसारी स्कूल पहुंचने के लिए करीब छह किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। इसके अलावा लोगों को टैक्सियों में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों से कई बार इस बस सेवा को नियमित करने की मांग उठाई। लेकिन अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि रोहल के लिए बस सेवा को शीघ्र नियमित किया जाएगा। किसी कारण वश कुछ दिनों से बस सेवा रोहल तक नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें