फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पाला जमने से फिसल रहे वाहन

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाइवे -5 पर इन दिनों सफर करना खतरे से खाली नहीं है। शनिवार रात कुफरी से ठियोग के बीच करीब दस छोटी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके कारण कई वाहन सड़क पर फिसल रहे। एनएच-5 पर लोक निर्माण विभाग ने जगह-जगह रेत की ढेर लगाकर कर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड में जम रहे पाले के कारण सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं। शनिवार को करीब आठ किलोमीटर के सफर में दस गाड़ियों को बहुत नुकसान हुआ।
विज्ञापन

हालांकि इन हादसों में किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फागू के निवासी अजय कुमार, अश्वनी सूद, अशोक सूद, अनुज शर्मा और प्रियंका ने कहा कि पाला बहुत ज्यादा पड़ने से सड़क पर फिसलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़कों पर रेत डाल कर दुरुस्त किया जाए। उधर, डीएसपी ठियोग बलबीर ने लोगों से रात के समय सावधानी से वाहनों को चलाने का आह्वान किया। रात के समय एक गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि उसने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें