फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल में पटाखे के 412 बॉक्स बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के किया था भंडारण, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। त्योहारों के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना जुब्बल के तहत सरस्वतीनगर पुलिस चौकी की टीम ने मांदल कैंची के पास दुकान की दूसरी मंजिल से 412 बॉक्स पटाखे बरामद किए हैं। दुकान मालिक के पास पटाखों के भंडारण के लिए लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मांदल कैंची के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान के भवन की तलाशी ली। इस दौरान दूसरी मंजिल से पटाखों के 412 छोटे बॉक्स बरामद हुए। इनमें साउंड रॉकेट, शान-ए-पंजाब, स्पीड एक्सप्रेस, अवतार रॉकेट, रॉकेट बम, स्टार फोर्स और डायनामाइट बम सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान मालिक राजीव कुमार पुत्र स्व. प्रकाश चंद निवासी वार्ड नंबर सात, नगर पंचायत जुब्बल के खिलाफ कार्रवाई की है। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस व अनुमति प्रस्तुत न करने पर पुलिस थाना जुब्बल में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पटाखों के भंडारण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें