स्वास्थ्य विभाग ने इन सैंपल को सीबीएनएएटी जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में कड़ाके की ठंड में भी स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर टीबी मरीजों की पहचान करना शुरू कर दिया है। शिविर के दौरान 93 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। इसमें 35 संभावित टीबी मामले पाए गए हैं। जिला टीबी अधिकारी सुधीर नेगी ने बताया कि पूह ब्लॉक के गांव शासो और सुन्नम में शिविर लगाए गए। शिविर में 93 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। इसमें 35 संभावित टीबी मामले पाए गए हैं। इनके सैंपल सीबीएनएएटी जांच के लिए भेज दिए हैं।