फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा दुकानों का लगना

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा दुकानों का लगना
विज्ञापन

झूलों के अलावा सभी स्टॉल आधे-अधूरे
20 प्रतिशत स्टालों का नहीं हुआ आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दूसरे दिन मेला मैदान में रौनक गायब रही। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में डटे रहे। जिससे लोग खरीद नहीं कर पाए। वहीं दूसरी ओर मेले में लगे मौत के कुएं और झूलों के आसपास लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

खरीददारी के मशहूर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दूसरे दिन बाहरी राज्यों से आए कुछ व्यापारी अपने स्टॉल लगाने में व्यस्त रहे। यहां पर भी अभी पूरी तरह से केवल किन्नर मार्केट और खांपा मार्केट ही सज पाई है। लोग बस यहां पर ही खरीददारी कर पाए। मेले में लगने वाले मल्टी शापिंग डूम का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। जिसमेें लोगों को एक ही छत्त नीचे हर तरह का सामान उपलब्ध होता है। मेले में दुकानें कम लगने से लोग कम पहुंचे रहे हैं। वहीं एनएच-5 किनारे इस वर्ष 20 प्रतिशत स्टालों को आवंटन नहीं हो पाया है। व्यापारियों को न पहुंचने से इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लवी मेला फीका सा लग रहा है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी के अनुसार इस बार बाहरी क्षेत्रों से व्यापारी कम आने से एनएच किनारे 20 प्रतिशत स्टॉल नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें