फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति
नारकंडा ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित
प्रदेश सरकार पर लगाया कुमारसैन की अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला श्याम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद महिलाओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही तैयार होने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। भाजपा की केंद्र सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने महंगाई से गरीब लोगों, मजदूरों और किसान, बागवानों की कमर तोड़ दी है। कुमारसैन उपमंडल में भाजपा के लगभग 10 महीनों के शासनकाल में विकास के सभी कार्य ठप पड़े हैं। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। यहां काफी समय से एसडीएम का पद भी रिक्त पड़ा है। कुमारसैन उपमंडल में विकास कार्य कांग्रेस शासन में हुए हैं। यहां विकास का कोई नया कार्य नहीं हुआ है, जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद चौहान और जिला शिमला कांग्रेस प्रवक्ता बलविंदर कंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें