फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग और कोटखाई में एसडीएम की तैनाती को लेकर माकपा ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की 15-15 दिन तैनाती पर बिफरी माकपा
विज्ञापन

ठियोग कमेटी ने जताया विरोध, कहा- फैसला वापस न लिया तो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। माकपा की ठियोग कमेटी ने एसडीएम को 15-15 दिन ठियोग और कोटखाई बैठने के आदेश का विरोध किया है। ठियोग माकपा के सचिव कपिल भारद्वाज ने बताया कि इस फैसले से ठियोग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 15 दिन उपमंडलाधिकारी ठियोग कार्यालय में उपस्थित ही नही होंगे। जिस क्षेत्र या कोटखाई में अधिकारी बैठेंगे, वहां की जनता के साथ भी यह सरकार की ओर से धोखा किया जा रहा है। माकपा इस फैसले का विरोध करती है। सरकार कोटखाई की जनता को उपमंडलाधिकारी कार्यालय देना चाहती है तो कोटखाई को उपमंडल बना कर उपमंडलाधिकारी कार्यालय बनाया जाए और नया उपमंडलाधिकारी नियुक्त किया जाए। भारद्वाज ने कहा कि ठियोग के उपमंडलाधिकारी के 15 दिन कोटखाई में बैठने के फैसले को यदि जल्द वापस नहीं लिया गया तो पार्टी ठियोग की जनता को लामबंद करते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगी। कोटखाई क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय की मांग को लेकर एक अतिरिक्त आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें