फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस वर्ष काफी फेरबदल किया गया है। मेले के लिए स्टॉल आवंटन, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक में सुधार सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मेले के आयोजन को लेकर शुक्रवार को मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मेला कमेटी और विभिन्न विभागों को मेले के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक में विभिन्न विभागों से आए विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंचायत समिति सभागार में हुई इस बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होगी। मेले की ऐतिहासिकता को बरकरार रखते हुए निर्णय लिया गया कि मेले का आयोजन कॉलेज मैदान में होगा, वहीं रात्रि संध्या के कार्यक्रम पदम स्कूल रामपुर में आयोजित होंगे। उपायुक्त ने मेले में स्टॉल आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता लाने और सबलेटिंग की समस्या से स्थानीय लोगों को निजात दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान पथ परिवहन निगम को ग्रामीण लोगों के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने के भी निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी बड़े वाहनों को वजीर बावड़ी से झाकड़ी की ओर भेजा जाएगा और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। जिलाधीश ने बताया कि सफाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद रामपुर को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त करें। आईपीएच विभाग को पेयजल व्यवस्था और विद्युत बोर्ड को बिजली आपूर्ति की सही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्टार कलाकारों से सीधा संपर्क किया जाएगा ताकि बिचौलियों से निजात मिले। वहीं पहाड़ी कलाकारों के लिए ऑडिशन पैनल का गठन किया जाएगा। इससे पूर्व उपमंडलाधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें लवी मेले की गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस मौके पर डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, विधायक नंद लाल, नप अध्यक्ष मीना कुमारी, नीजू राम, पीएस ध्रैक, एक्सईएन एनएच पीसी नेगी, एसडीओ आईपीएच किशोर शर्मा, धनवीर ठाकुर, अनु पौंड, उषा चौहान, चूड़ामणि शर्मा, सुषमा मखैक, नीना शर्मा, नरेश चौहान, रामदासी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें